मनबढ़ों से पीड़ित ने डीएम से लगायी गुहार

जौनपुर। दबंगों से परेशान पीड़ित ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी। जिलाधिकारी को दिये गये पत्रक के माध्यम से पीड़ित शिवशंकर दूबे के अनुसार

वह रसूलाबाद तहसील सदर थाना कोतवाली का निवासी है। उसके आराजी नम्बर का मालिक काबिज सहखातेदार है। उसके सहखातेदारान से आराजी उपरोक्त का विभाजन सम्बन्धी वाद उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय के विचाराधीन है। उपरोक्त सभी लोग व कुछ अराजक तत्व के साथ मिलकर विवादित भूमि पर उसके वेशकीमती अंश पर तनहा कब्जा करने के लिये नींव खोद रहे हैं। इतना ही नहीं, उस पर निर्माण भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसी को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से मिलकर उपरोक्त के खिलाफ कार्यवाही करते हुये न्याय की गुहार लगायी है।

Related

जौनपुर 4819673141309976682

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item