अनमोल खजाना है बचपन: सीमा

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित जेपी इण्टरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि चाचा नेहरू का बच्चों से बड़ा प्रेम था। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें उनके प्रेम को याद कर अपने माता-पिता, दादा-दादी सभी की सेवा करनी चाहिये। शिक्षा के साथ-साथ हमें नैतिक एवं अनुशासित होने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजार ने भी बच्चों के द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के मॉडलों का निरीक्षण करते हुए उनको प्रोत्साहित किया। विद्यालय द्वारा आयोजित बाल मेले में बच्चों ने साइंस, आर्ट, सोशल, गणित, भाषा आदि पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। आये हुए अभिभावकों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश तिवारी ने आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम व तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया। स्वागत भाषण विद्यालय के ट्रस्टी प्रो. विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयप्रकाश तिवारी ने की। आभार प्रधानाचार्य निशा किरण उपाध्याय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, पिंटू सतहरिया, वेद प्रकाश तिवारी, लाल बिहारी तिवारी, राघवेन्द्र मणि तिवारी, राम खेलावन मिश्रा, संजीव शुक्ला, डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 7936894166281330315

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item