कौतुक को कीवी दही -शोध में मिला स्वर्ण पदक, राज्यपाल द्वारा किए गए सम्मानित

राष्ट्र सेवा हेतु अभाविप में 8 वर्षों से , परिवारजनों में खुशी की लहर

बेटे की सफलता पर भावुक हुए माता-पिता

जौनपुर।चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के हेतमपुर गांव के निवासी कौतुक उपाध्याय ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से "कीवी-दही" पर शोध कर स्वर्ण पदक जीता है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राज्यपाल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। आठ वर्षों से कौतुक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यरत हैं तथा दो वर्षों से गृहस्थ जीवन छोड़ राष्ट्र सेवा हेतु निरंतर अभाविप में काम किया। अभाविप की पूर्णकालिक भूमिका में कार्यकर्ता को घर छोड़कर राष्ट्र सेवा के कार्य हेतु जीवन समर्पित करना होता है।

अचरज की बात यह है कि इस नवयुवक ने राष्ट्र सेवा में इतना वक्त देते हुआ स्वर्ण पदक को प्राप्त किया है। कौतुक के माता-पिता इस खबर से बहुत प्रसन्न हैं, परिवारजनों से दूर रहकर उनके बेटे ने यह कमयाबी पाई है। पिता विनोद कुमार उपाध्याय ने बेटे की इस सफलता पर गौरवान्वित हैं  इतने दिनों बाद अचानक से इस खबर पर बेटे की तारीफ करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा मुझे तो लगा था जिस जगह जा रहा है कैसे रहता होगा।बात भी कभी महीनों बाद होती थी। किंतु आज काफी खुश हूं और उसे शुभकामनाएं देता हूं।

Related

जौनपुर 1962375092508827592

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item