धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस

 

जौनपुर। सामाजिक और आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की रामरायपट्टी शाखा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सोमवार को प्रातः अघोरान्ना परो मंत्र नास्ति तत्वम गुरो परम अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया। दूसरे दिन सुबह कीर्तन के समापन के पश्चात् हवन पूजन सम्पन्न हुआ। ज्ञातव्य है कि परमपूज्य गुरुपद बाबा सम्भव राम द्वारा छह नवंबर को स्थानीय शाखा की स्थापना की गई थी। मुख्य शाखा पड़ाव वाराणसी में है। जहां अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान अवधूत राम ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना करते हुए जनहितकारी 19 सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया था। इस शाखा के माध्यम से समूह के पदाधिकारी व सदस्य गुरुपद बाबा के मार्गदर्शन में अघोरेश्वर महाप्रभु के बताए जन कल्याणकारी कार्यक्रमों में लगे हैं। इस मौके पर शाखा मंत्री डा अरविंद सिंह पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह पुजारी तेज बहादुर सिंह समरजीत सिंह बृजभूषण सिंह  यशवीर सिंह सोनू राणा प्रताप सिंह शिवपूजन सिंह राजेश सिंह रमेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Related

डाक्टर 267190167108687779

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item