ब्राह्मण समाज के हित की रक्षा के लिए सदैव रहूंगी तत्पर: रेनू दुबे

 रेनू दुबे बनीं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ठाणे की महिला  जिलाध्यक्ष

जौनपुर। जनपद की केराकत तहसील क्षेत्र की निवासिनी रेनू दुबे को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज  ठाणे की महिला  जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।ब्राह्मण समाज का उत्थान ही हमारा मूल उद्देश्य है। ब्राह्मणों के बीच आपसी भाईचारा और एकता की भावना स्थापित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।ब्राह्मण समाज की ऐसी महिलाएं जिन्हें समाज में सम्मान नहीं मिल रहा है उन्हें सम्मान दिलाना,अन्याय, अत्याचार ,उत्पीड़न,अधिकार से वंचित करने आदि ज्वलंत मुद्दों के लिए उनकी आवाज उठाने और अधिकार दिलाने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे जरूर उठाऊंगी।जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया कि ऐसी प्राचीन परंपराएं जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध हैं उनसे ऊपर उठकर और संकुचित दायरे से बाहर निकलकर आधुनिक राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। महिलाएं बढ़-चढ़कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।संगठन के सहयोग से गरीब बेटियों को शिक्षित करना और शादियां कराकर उन्हें समाज में सम्मान दिलाना प्रमुख उद्देश्य है। कहीं न कहीं लुप्त हो रही ब्राह्मणों की पहचान को वापस लाने के लिए जो भी आवश्यक और सार्थक कदम होंगे ज़रूर उठाए जाएंगे। महिलाओं के उत्थान के लिए और उनके अधिकारों के लिए उन्हें जागरूक करने का काम किया जाएगा।द्रौपदी मुर्मू महिला होकर देश के सर्वोच्च पद  राष्ट्रपति पद को सुशोभित करते हुए राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर  रही हैं। राष्ट्रपति सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।संगठन के संस्थापक  लक्ष्मण द्विवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय,सुषमा मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष ( महिला), घनश्याम दुबे  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,संजय शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पंकज दुबे राष्ट्रीय महासचिव,मुकेश त्रिपाठी  संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष,राम तिवारी जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related

JAUNPUR 1241726574845654043

एक टिप्पणी भेजें

  1. It's important to remove such individuals from the Brahman community. They are the ones who have made Bollywood give comments like "Durachari Brahaman". Think about it.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Beta you don't know his husband is an Art Director in Indian Film Industry and she is an Social Activist personality who serves the society Niswarth!

      हटाएं
  2. जय परशुराम🚩❤️🙏🏻

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item