शौर्य जागरण यात्रा का जगह—जगह हुआ स्वागत

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में शौर्य जागरण यात्रा के पहुंचते ही लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत करते हुए आगवानी की। इस दौरान शौर्य जागरण यात्रा जिस भी मार्ग से गुजर रहा था, उस मार्ग पर पुरुष सड़क पर खड़े होकर तो महिलाएं एवं युवतियां अपने छतों पर खड़ी होकर शौर्य जागरण यात्रा और साधु—संतों पर पुष्प वर्षा कर रही थीं। बता दें कि शुक्रवार को जिले में शौर्य जागरण यात्रा के प्रवेश करते हुए लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए स्वागत किया। शौर्य यात्रा शुक्रवार देर शाम मछलीशहर पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने स्वागत करते हुए आगवानी की जिसके बाद यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में पहुंचा जहा सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए बजरंग दल के काशी प्रांत के संयोजक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदुओं को जगाने के लिए यह यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य सभी लोगो को इकठ्ठा कर भारत को अखंड राष्ट बनाना है। उन्होंने हिंदुओं से अपील किया कि अब समय आ गया है सभी लोग इकट्ठा हो जाय। सभा को काशी प्रांत के मंत्री कृष्ण गोपाल ने भी संबोधित किया। सभा के बाद साधु संतो द्वारा हनुमान जी की आरती उतारी गई। इसके बाद साधु संत और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मीरपुर तिराहे पर पहुंचकर शहीद राम दुलारे सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संचालन विशंभर और राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों के अलावा नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 5040157391559110951

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item