चक्रदूत प्रजापति समाज ने खुशबू प्रजापति को दी बधाई

जौनपुर। जनपद की रहने वाली मिस यूपी खुशबू प्रजापति बीते 23 सितम्बर को राजस्थान के जयपुर में समाजसेवी राजेश अग्रवाल द्वारा आयोजित मिस इण्डिया प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें खुशबू को मिस इण्डिया द्वितीय विजेता घोषित किया गया। इसके बाद अपने गृह जनपद आगमन पर लोगों ने खुशबू का जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति की अध्यक्षता में खुशबू प्रजापति का स्वागत करते हुये उन्हें बधाई दी गयी।

इस अवसर पर सभासद बसंत प्रजापति, विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति, उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, सचिव संजय प्रजापति, सावन प्रजापति, पत्रकार पंकज प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जहां खुशबू ने बताया कि आगे मिस यूनीवर्स बनने की मेरी तैयारी है। आप लोगों का आशीर्वाद व प्यार मिला तो मैं मिस यूनीवर्स अवश्य बनूंगी। बता दें कि बीते 19 मार्च को खुशबू मिस यूपी चुनी गयी। लगभग 6 माह के अन्दर दूसरी उपलब्धि मिलने पर जहां खुशबू के खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं उनके परिवार सहित परिचितों एवं शुभचिन्तकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

Related

जौनपुर 6778663357321210191

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item