पर्यावरण संरक्षण के लिये करें पौधरोपण: विरेन्द्र

 सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित घूरीपुर गांव में स्वतन्त्रता दिवस पर होमगार्ड्स जवानों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व होमगार्ड अशोक यादव की अध्यक्षता तथा ग्राम प्रधान इन्दू यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में होमगार्ड्स जवानों को सम्बोधित करते हुये होमगार्ड्स बी.ओ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पौधरोपण कर हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य के साथ प्रबल राष्ट्र सेवा भी है। पौधरोपण अभियान में होमगार्ड्स जवानों ने वृक्षारोपण करते हुए उसे संरक्षित और पल्लवित करने का संकल्प लिया। कम्पनी कमाण्डर जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीलम यादव, प्रवीण सेन उपाध्याय, देवी प्रसाद यादव, हरिओम पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, प्रेमनाथ शुक्ल, राजेश्वर मिश्र, मेवा लाल बिन्द, राम दवर यादव, बलराम बर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, जय नारायण पाण्डेय, विधान चतुर्वेदी, प्रेमचन्द बिन्द आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 3296313665859569316

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item