बुलडोजर किसी का सगा नही है किसी को भी रौद सकता है: संजय सिंह

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार को जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दरम्यान उन्होने विधानसभा, ब्लाक तथा गांव तक संगठन बनाने पर जोर दिया तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया। 

सम्मेलन के बाद पत्रकारो से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि बुलडोजर पर तालियां बजाने वाले सम्भल जाय क्यो कि बुलडोजर किसी का सगा नही है किसी को भी रौद सकता है। 

उन्होने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति कर रही है। देश के मुसलमानों से उन्हे नफरत है विदेशी मुसलमानों को गले लगाते है। बीजेपी का यह दोहरा चरित्र है। मोदी जी के मित्र अडाणी झारखण्ड में बिजली पैदा करके बंगलादेश भेज रहे है इधर मोदी जी बंगलादेशियों को देश से भगा रहे है। 

एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव पार्टी अकले लड़ेगी या गठबंधन से लड़ेगी यह पार्टी तय करेगी। लेकिन मौजूदा समय में यूपी में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है। बीते नगर निकाय चुनाव में आप के दस चेयर मैन चुने गये तथा डेढ़ सौ से अधिक सभासद और पार्षद बने है। 

सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अंग्रेजो की तर्ज पर कार्य कर रही है। वह हिन्दू मुस्लिम को लड़ा रही है जवान और किसान को लड़ा रही है उसका बस एक ही फण्डा है फूट डालों और राज करो। 


Related

जौनपुर 6844375153413366112

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item