पुरुषोत्तम मास में मानस मास परायण महायज्ञ शुरू

जौनपुर। मां शीतला धाम चौकिया धाम में होने वाले श्रीराम कथा मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन 30 दिनों तक चलेगा जिसके यज्ञचार्य आचार्य अखिलेश चंद्र पाठक सहित सहयोगी वेदपाठी ब्राम्हण द्वारा किया जा रहा है। यज्ञाचार्य ने बताया कि मानस के सभी चौपाई पर यज्ञ में आहुति यजमानों द्वारा दी गई। वहीं श्रीराम कथा के विद्वान वक्ता डा. मदन मोहन मिश्र एवं डा अखिलेश चंद्र पाठक के मुखारविंद से श्रीराम कथा का भक्ति भाव से रसपान कर रहे हैं। कथा का आयोजन शीतला धाम मंदिर के निकट किया गया है। महीने भर रामकथा चलेगा जहां विश्व, जन, कल्याण के लिए यज्ञ, हवन पूजन होगा। संरक्षक अंबिका प्रसाद तिवारी, मंगला प्रसाद श्रीमाली, गुड्डू पंडित, शिवासरे गिरी, सुरेंद्र गिरी, पूजा साहू, शिवानी साहू, आयोजक शीतला माता रानी व हनुमान जी महाराज के तत्वावधान में आयोजित है।

Related

जौनपुर 359754336046288767

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item