समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गायों के लिये एक ट्रक भूसा किया दान

 जौनपुर। जिले में बारिश के चलते जानवरों के लिए चारे का संकट गहरा गया है। गोशालाओं में रहने वाली गायों को अधिक समस्या है। गायों के चारे की समस्या के बारे में जानकारी होने पर समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने मंगलवार को एक ट्रक भूसा गैरजनपद से मंगवाकर पालिटेक्निक चौराहा के निकट स्थित कृषि भवन परिसर में संचालित अस्थायी गोशाला को दान किया। उनके प्रतिनिधि शिवा सिंह रघुवंशी ने खड़े होकर पूरा भूसा मजदूरों से अंदर सुरक्षित रखवा दिया। साथ ही संचालक से कहा कि गायों को भर पेट भूंसा खिलाए। खत्म होने से पहले ही जानकारी दे। गाय भूखी नहीं रहनी चाहिए। इस बारे में ज्ञान प्रकाश ने कहा कि यह कोई बड़़ा काम उन्होंने नहीं किया है। गो-सेवा का मन में सदैव भाव रहता है। इसलिए जानकारी होने पर भूसा भिजवाया गया है।

Related

जौनपुर 8400511688404173251

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item