बकरा ईद के पर्व को देखते हुए इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन

 जौनपुर। 29 जून को बकरा ईद के पर्व के संबंध में मस्जिदों में व्यवस्थित रूप से नमाज संपन्न कराने व यातायात व्यवस्था सुगम तरीके से चलने हेतु निम्न व्यवस्था व्यवस्था लागू की जाएगी। समय-सुबह 7:00 के बाद यह व्यवस्था लागू की जाएगी। 


1.पॉलिटेक्निक चौराहा से रुहट्टा की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे।
2.किशन काफी से मछलीशहर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
3. ओलंदगंज  चौराहे से बदलापुर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
4.बदलापुर पड़ाव की तरफ से मछलीशहर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
5.सद्भावना तिराहा से ओलंदगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे।
6. जेसीज चौराहा से चंद्रा  होटल की तरफ आने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे ।
7.चहरसु तिराहा से ओलंदगंज की तरफ आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
8.बदलापुर पड़ाव की तरफ से  बेनीराम गली पर आने वाले वाहन प्रतिबंधित होंगे।
9.भंडारी सुतहट्टी होकर कोतवाली की तरफ आने वाली मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे।
10.नईगंज पेट्रोल पंप से मछलीशहर पड़ाव की तरफ आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।

Related

जौनपुर 2343926040168865708

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item