किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वानर सेना ने बढ़ाया मदद का हाथ

 

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी में 32 वर्षीय युवक चन्द्रकान्त उपाध्याय जिनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं , के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वानर सेना भी मदद का हाथ बढ़ाया है।इस सम्बन्ध में अजीत सिंह ने अध्यक्ष रमेश दूबे और विवेक तनहा के साथ वानर सेना के खाते से 25000 और अपनी ओर से 2000 कुल 27000 रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा करते हुए कहा कि सभी सदस्य अपनी ओर से उपाध्याय जी की यथा संभव मदद करें।इस सम्बन्ध में रमेश दूबे और विवेक तनहा मुम्बई जा रहें हैं जो जनपद जौनपुर और आस पास के जनपदों के मुम्बई रह रहे लोगों से मदद दिलवाने का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने समूह के सदस्यों को अनमय अभियान में मदद के लिए आभार जताया।

आपको बताते चलें कि वानर सेना देश - विदेश में मदद मांगे जाने पर लोगों की विभिन्न प्रकार से मदद प्रदान करने का एक डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है।कोरोना काल से ही इस समूह के सदस्यों ने कई क्षेत्रों में लोगों की मदद की है। चन्द्रकान्त की किडनी ट्रांसप्लांट में गांव बामी में अभियान की अगुवाई कर रहे सी आर पी एफ में कार्यरत संजीव सिंह का कहना है कि इस अभियान के तहत पिछले 48 घंटों में व्यक्तियों एवं संस्थाओं की ओर से करीब एक लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिल चुकी है। फोन पे नम्बर 9920187627 पर आर्थिक मदद कर सकते हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 525000 और उसके बाद दवा में 300000 रुपए का खर्च प्रस्तावित है।

Related

डाक्टर 5103085306183649865

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item